चीन की नई और भावी औद्योगिक शक्ति पर दुनिया की नज़र

चित्र VCG से है।
2025 में चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के मूल औद्योगिक क्षेत्र का आकार 1.2 ट्रिलियन युआन से अधिक हो गया, जबकि कंपनियों की संख्या 6200 से अधिक की हो गयी है। 2025 में चीन के ओपन-सोर्स बड़े एआई मॉडल की डाउनलोड संख्या विश्व में सबसे अधिक रही। इसके अतिरिक्त, चीनी कंपनियों ने 300 से अधिक मानवाकार रोबोट जारी किए, और बड़े पैमाने के विनिर्माण उद्यमों में एआई तकनीक के उपयोग की दर 30 प्रतिशत से अधिक देखी गयी। 2026 के “दो सत्रों” में प्रस्तुत आँकड़ों ने दुनिया को स्पष्ट संकेत दिया है कि चीन की औद्योगिक नवाचार प्रणाली प्रतिस्पर्धा की नई दौड़ में अग्रणी बनते हुए सशक्त औद्योगिक पारिस्थितिकी का रूप ले रही है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का व्यापक ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

चित्र VCG से है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता को केंद्रीय प्रेरक शक्ति बनाकर चीन के उभरते और भविष्य उन्मुख उद्योग बड़े पैमाने पर प्रगति, औद्योगीकरण की तेज गति और वैश्विक विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वे तकनीकी अन्वेषण और सीमित प्रयोगों के चरण से आगे बढ़कर वास्तविक औद्योगिक परिवर्तन की ओर निर्णायक कदम रख रहे हैं। कई विदेशी विशेषज्ञों ने चीनी अखबार “साइंस एंड टेक्नोलॉजी दैनिक” को दिए साक्षात्कार में कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव-निर्माण और मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस जैसे भविष्य के क्षेत्रों में चीन की रणनीतिक योजना वैश्विक वैज्ञानिक क्रांति के सबसे महत्वपूर्ण नवाचार क्षेत्रों पर सटीक रूप से केंद्रित है।
2026 में चीन का प्रौद्योगिकी उद्योग एक विशिष्ट अग्रणी के रूप में उभरेगा और समान दृष्टिकोण रखने वाले वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर नई तकनीकी क्रांति के आगमन का स्वागत करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।