रोबोटिक कौशल प्रतियोगिता में चीन और विदेशी युवा शांगहाई में आमने-सामने
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:56:40 2026-03-16
13 से 15 मार्च तक शांगहाई स्थित हुआडोंग नॉर्मल विश्वविद्यालय के मिंहांग परिसर में 2026 FIRST रोबोटिक्स प्रतियोगिता (FRC) शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रीय मुकाबला का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की 50 टीमों और लगभग एक हजार युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतिभागियों ने "पुनर्निर्माण का अनावरण" विषय के तहत रोबोट विज्ञान और तकनीकी नवाचार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बुद्धिमत्ता पर आधारित मुकाबला किया।
