पिछले दो महीनों में चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार ने मजबूत विकास रुझान बनाए रखा
चीनी राष्ट्रीय कर कराधान मुख्य विभाग ने हाल ही में आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष जनवरी–फ़रवरी में चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार का विकास मजबूत रहा और कई क्षेत्रों में विशेष प्रगति देखी गई।
नवाचार आधारित उद्योगों में तेजी और प्रगति कायम है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी–फ़रवरी में उच्च-तकनीकी उद्योगों की बिक्री आय में पिछले वर्ष की तुलना में 16.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो तेज़ विकास की प्रवृत्ति को दर्शाती है। इनमें उच्च-तकनीकी सेवा क्षेत्र की बिक्री आय 17.2 प्रतिशत और उच्च-तकनीकी निर्माण क्षेत्र की बिक्री आय 14.5 प्रतिशत बढ़ी।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी संसाधनों का प्रवाह सक्रिय बना हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी–फ़रवरी में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संसाधनों के एकीकरण और मूल्य रूपांतरण के महत्वपूर्ण क्षेत्र, यानी शोध और तकनीकी सेवाओं की बिक्री आय में पिछले वर्ष की तुलना में 23.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, इससे पता चलता है कि विकास की गति मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही, उच्च तकनीक और पेटेंट आधारित ज्ञान संपदा केंद्रित उद्योगों की बिक्री आय में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी हैं।
डिजिटल और भौतिक उद्योगों का समन्वय में भी तेजी देखी गयी। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी–फ़रवरी में उद्यमों द्वारा डिजिटल तकनीक की खरीद में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो उद्योगों के डिजिटलीकरण और उन्नयन को दर्शाता है। विशेष रूप से, निर्माण क्षेत्र की कंपनियों द्वारा डिजिटल तकनीक की खरीद में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।