सैटेलाइट इंटरनेट की ओर चीन की बड़ी छलांग, 20 उपग्रह हुए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

सैटेलाइट इंटरनेट की ओर चीन की बड़ी छलांग, 20 उपग्रह हुए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

13 मार्च को 3 बजकर 48 मिनट पर, चीन ने हाइनान वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-8A प्रक्षेपण यान का उपयोग करते हुए, सैटेलाइट इंटरनेट के निचली कक्षा वाले 20 उपग्रहों के समूह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। ये सभी उपग्रह सुचारू रूप से अपने निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गए, जिससे यह प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह से सफल रहा।