2025 में चीन में 20 करोड़ से ज़्यादा खाद्य सुरक्षा जानकारी इकट्ठा की गई

(CRI)09:44:46 2026-03-13

चीन के राज्य बाजार निगरानी व प्रशासन ब्यूरो ने वर्ष 2025 में खाद्य सुरक्षा गतिविधियों का गहराई से निरीक्षण किया। संबंधित जनमत सर्वेक्षण प्रणाली के माध्यम से पूरे चीन में कुल 5,217 बार के प्रश्नोत्तर जारी किए गए, जिनमें 84.06 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और 20 करोड़ से ज़्यादा खाद्य सुरक्षा जानकारी इकट्ठा की गई। सब्जियां, फल, मांस, चावल और आटे के उत्पाद आदि दस श्रेणियां चीनी लोगों के ध्यान का केंद्र रहीं।

वर्ष 2025 में पूरे चीन में अत्यधिक चिंता वाले खाद्य पदार्थों और प्रमुख व्यावसायिक स्थानों के कुल 8.15 लाख बैचों का निरीक्षण किया गया। खराब सैंपल के 23,000 बैचों का पता चला, जिसके लिए कानून के अनुसार पूर्ण-श्रृंखला सत्यापन और निपटान किया गया। संबंधित परिचालन संस्थाओं को समस्याग्रस्त उत्पादों को हटाने और वापस मंगाने के लिये आग्रह किया गया। साथ ही चीन के राज्य बाजार निगरानी व प्रशासन ब्यूरो ने उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर बनाने, गुणवत्ता नियंत्रण में सुधार करने और जोखिम रोकथाम व नियंत्रण क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनियों को दिशा-निर्देश दिए।