चीनी पर्यावरण मंत्री: गत वर्ष चीन में स्वच्छ हवा वाले दिनों का अनुपात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र के दौरान, गुरुवार को आयोजित 'मंत्री कॉरिडोर' कार्यक्रम में चीनी पर्यावरण मंत्री ह्वांग रुनछ्यू ने बताया।
14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र के दौरान, गुरुवार को आयोजित 'मंत्री कॉरिडोर' कार्यक्रम में चीनी पर्यावरण मंत्री ह्वांग रुनछ्यू ने बताया कि पिछले वर्ष देश भर में PM2.5 का औसत स्तर 28 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। जबकि स्वच्छ हवा वाले दिनों का प्रतिशत 89.3 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो निगरानी शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है।
उन्होंने कहा कि '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021-2025) के दौरान PM2.5 के स्तर में 20 फीसदी की कमी आई और गंभीर प्रदूषण वाले दिनों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
मंत्री के अनुसार, जल गुणवत्ता के संदर्भ में, देश भर में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले जल स्रोतों का अनुपात 91.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो लगातार दूसरे वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक है। यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा लगातार छह वर्षों से और पीली नदी की मुख्य धारा लगातार चार वर्षों से द्वितीय श्रेणी की जल गुणवत्ता बनाए हुए है।
यांग्त्ज़ी नदी संरक्षण के एक दशक में, नदी बेसिन में उत्कृष्ट जल स्रोतों का अनुपात 30 प्रतिशत बढ़ा है, और यांग्त्ज़ी डॉल्फिनों या यांग्त्ज़ी फिनलेस पोरपॉइज़ों की संख्या बढ़कर 1,426 हो गई है। उधर, छिंगहाई-तिब्बत पठार पर तिब्बती हिरणों की संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है।