“विकास आधारित सहायता” से चीन के गरीबी उन्मूलन अनुभव का वैश्विक महत्व

“विकास आधारित सहायता” के माध्यम से चीन ने वैश्विक स्तर पर मौजूद साझा चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव उपाय प्रस्तुत किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीन के विकास के वैश्विक महत्व को और गहराई से समझ रहा है।

व्यावहारिक सहयोग की अनेक परियोजनाओं के जरिए चीन का अनुभव और समाधान निरंतर विकासशील देशों को गरीबी उन्मूलन की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता दे रहे हैं। चीन के शान्शी प्रांत के फुपिंग काउंटी के “सहकारी संस्था + औद्योगिक श्रृंखला” मॉडल से प्रेरणा लेकर उज़्बेकिस्तान ने सफलतापूर्वक 10 हजार परिवारों को आकर्षित किया है, जो 20 हजार हेक्टेयर वनभूमि पर विशेष कृषि उत्पादन विकसित कर रहे हैं। इसी तरह हुनान प्रांत की “महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन केंद्र” परियोजना केन्या में सफलतापूर्वक लागू की गई है। वहाँ पहले राहत सहायता पर निर्भर रहने वाली कई गरीब एकल माताएँ अब मशरूम उत्पादन के माध्यम से अपनी स्थायी आजीविका प्राप्त कर रही हैं। वहीं लाओस में चीनी कृषि विज्ञान अकादमी द्वारा शुरू की गई लानचांग–मेकोंग आलू प्रसंस्करण परियोजना ने खेत से कारखाने तक एक संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला स्थापित की है, जिससे स्थानीय कंद फसलों के संसाधनों को वास्तविक आर्थिक लाभ में परिवर्तित किया जा रहा है।

वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए वैश्विक संसाधनों को एकत्रित करना आवश्यक है। चीन और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने मिलकर “वैश्विक गरीबी उन्मूलन साझेदारी पहल” शुरू की है और “चीन–संयुक्त राष्ट्र वैश्विक गरीबी उन्मूलन केस पुस्तकालय” की स्थापना की है। इसमें 100 से अधिक विकासशील देशों के गरीबी उन्मूलन के अनुभवों को संकलित किया गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला है। UNESCO की पूर्व महानिदेशक इरिना बोकोवा ने कहा कि, “यदि चीन यह कर सकता है, तो अन्य विकासशील देश भी कर सकते हैं, चीन के गरीबी उन्मूलन अभियान ने विश्व को यही प्रेरणा दी है।”

“विकास आधारित सहायता” के माध्यम से चीन ने वैश्विक स्तर पर मौजूद साझा चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव उपाय प्रस्तुत किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीन के विकास के वैश्विक महत्व को और अधिक समझ रहा है। “पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना” के नए चरण में प्रवेश करते हुए चीन वैश्विक गरीबी उन्मूलन प्रयासों में अपना योगदान जारी रखने में इच्छुक है। इसके अलावा, चीन सभी देशों के साथ मिलकर ऐसे भविष्य की ओर आगे बढ़ना चाहता है जहाँ गरीबी न हो, साझा विकास हो और विकास के लाभ सभी तक पहुँचें। इस प्रयास का उद्देश्य विकास की रोशनी को उन क्षेत्रों तक पहुँचाना है जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं और गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों से अधिक लोगों को बेहतर जीवन की आशा प्रदान करना है।