चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदा रूपरेखा पर समीक्षा रिपोर्ट
10 मार्च को चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में राज्य परिषद द्वारा प्रस्तावित "चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा (मसौदा)" की समीक्षा की गई।
समीक्षा के परिणाम इस प्रकार हैं: पहले, 14वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित लक्ष्य और कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिए गए हैं। दूसरे, 15वीं पंचवर्षीय योजना का मसौदा सामान्यतः व्यावहारिक है। तीसरे, 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे को स्वीकृत करने की अनुशंसा की जाती है। और चौथे, 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास में बेहतर कार्य करने के संबंध में राय और सुझाव दिये गये।
उन रायों और सुझावों में निम्न विषय शामिल हुए हैं:पहला, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नई उत्पादक शक्तियों का विकास करना और एक आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण करना। दूसरा, घरेलू मांग बढ़ाने की रणनीति को दृढ़तापूर्वक लागू करना और एक संपूर्ण घरेलू मांग प्रणाली का निर्माण करना। तीसरा, एकीकृत बाजार के निर्माण को सुदृढ़ करना और एक नए विकास प्रतिमान के निर्माण में तेजी लाना। चौथा, आर्थिक प्रणाली सुधार की मार्गदर्शक भूमिका का बेहतर उपयोग करना और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए प्रेरक शक्ति को बढ़ाना। पांचवां, जनसंख्या विकास रणनीति में सुधार करना और उच्च गुणवत्ता वाले जनसंख्या विकास को बढ़ावा देना। छठा, लोगों की आजीविका की गारंटी और सुधार के लिए प्रयास बढ़ाना और सभी लोगों के लिए साझा समृद्धि को ठोस रूप से बढ़ावा देना।