शांति को बढ़ावा देने के लिए चीन के प्रयास नहीं रुकेंगे, सभी पक्ष तुरंत सैन्य अभियान रोकें

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 11 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 11 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान, उन्होंने मध्य पूर्व स्थिति पर चीन के रुख, और शांति को बढ़ाने तथा तनाव कम करने के चीन के प्रयासों को लेकर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
प्रवक्ता के अनुसार, हाल ही में, विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान की स्थिति पर राजनयिक मध्यस्थता जारी रखी है, उन्होंने क्रमशः कुवैत, बहरीन, पाकिस्तान और कतर के विदेश मंत्रियों से टेलीफोन पर बात की, जो शांति को बढ़ावा देने, युद्ध को रोकने, तनाव को कम करने, और स्थिति को शांत करने में प्रतिबद्ध हैं।
क्वो च्याखुन ने कहा कि संघर्ष के पहले दिन से ही, चीन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने युद्धविराम, संवाद व बातचीत की वापसी, और राजनीतिक समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान किया है। इस समय, मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत क्षेत्रीय दौरे पर हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और मध्य पूर्वी देशों के सच्चे मित्र के रूप में, चीन शांति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को नहीं रोकेगा और न ही निष्पक्षता व न्याय की रक्षा में अपनी आवाज उठाना बंद करेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन मध्य पूर्व में जारी तनाव को लेकर बेहद चिंतित है, और संघर्ष में शामिल पक्षों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ संचार को मजबूत करना जारी रखेगा, ताकि तनाव कम करने और शांति बहाल करने में रचनात्मक भूमिका निभा सके।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी संबंधित पक्षों के लिए तत्काल सैन्य अभियान रोकना, यथाशीघ्र संवाद और बातचीत के मार्ग पर लौटना और स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना ही अत्यावश्यक कार्य है।