संघर्ष को जारी रखने या उसे और बढ़ाने से किसी को फायदा नहीं: चीनी रक्षा मंत्रालय

(CRI)09:13:07 2026-03-12

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता च्यांग पिन ने 11 मार्च को पेइचिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली सैन्य हमलों के संबंध में पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि संघर्ष को जारी रखने या उसे और बढ़ाने से किसी की जीत नहीं होती, सबसे फौरी बात यह है कि सभी पक्ष तुरंत सैन्य अभियान बंद करें।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान ईरान पर सैन्य हमला किया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है। चीन अन्य देशों की संप्रभुता और सुरक्षा के उल्लंघन का कड़ा विरोध करता है और बल के दुरुपयोग तथा जंगल के कानून का विरोध करता है।

च्यांग पिन ने कहा कि चीन संघर्ष जारी रखने और पड़ोसी देशों पर इसके दुष्परिणामों को लेकर बेहद चिंतित हैं और हमेशा से यही मानता है कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का सही तरीका बल प्रयोग नहीं है। संघर्ष को जारी रखने या उसे और बढ़ाने से किसी को फायदा नहीं होगा, इससे मध्य पूर्व की स्थिति एक खतरनाक खाई में धकेल दी जाएगी और इस क्षेत्र के लोगों के लिए और भी बड़ी आपदा आएगी।

प्रवक्ता के अनुसार, सबसे फौरी बात यह है कि सभी पक्ष तुरंत सैन्य अभियान बंद कर दें और संवाद एवं बातचीत के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने के रास्ते पर लौट आएं। ताकि संयुक्त रूप से मध्य पूर्व और विश्व में शांति और स्थिरता रक्षा की जा सके।