दुनिया में सबसे मज़बूत अति-उच्च शक्ति का कार्बन फाइबर लांच

(CRI)13:53:01 2026-03-11

चीन द्वारा स्वनिर्मित T1200 स्तरीय अति-उच्च शक्ति का कार्बन फाइबर 11 मार्च को दुनिया में सबसे पहले लांच हुआ। इस सफलता ने दुनिया के संबंधित क्षेत्र में कमी पूरी की। इससे ज़ाहिर है कि चीन ने अति-उच्च शक्ति का कार्बन फाइबर के उत्पादन में बड़ी प्रगति की।

बताया जाता है कि T1200 स्तरीय अति-उच्च शक्ति का कार्बन फाइबर का अनुसंधान चीन राष्ट्रीय निर्माण सामग्री समूह ने किया। ध्यानाकर्षक है कि यह प्रयोगशाला में नमूना नहीं है, बल्कि सैकड़ों टन उत्पादन क्षमता वाला औद्योगिक उत्पाद है। ऐसे में चीन दुनिया में इस स्तर के सैकड़ों टन कार्बन फाइबर का उत्पादन करने वाला पहला देश बन गया है।

T1200 स्तरीय कार्बन फाइबर का व्यास इंसान के बाल की मोटाई के दसवें हिस्से से भी कम है, लेकिन इसकी तन्यता ताकत साधारण स्टील का 10 गुना है और घनत्व स्टील का केवल एक चौथाई हिस्सा है। इसके हल्के वज़न और मज़बूत होने की खासियत बहुत खास है। इस पर निर्भर रहते हुए T1200 स्तरीय कार्बन फाइबर का प्रयोग व्यापक तौर पर एयरोस्पेस, निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था और मानव जैसा रोबोट आदि क्षेत्रों में किया जा सकता है।