चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच फ़ोन वार्ता
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मुहम्मद इसहाक डार के साथ फ़ोन पर वार्ता की।
इस अवसर पर डार ने ईरान की स्थिति पर पाकिस्तान के रुख पर प्रकाश डाला और विभिन्न पक्षों से संयम रखकर शांतिपूर्ण वार्ता के ज़रिए वर्तमान संकट का निपटारा करने की अपील की। डार ने कहा कि पाकिस्तान परिस्थिति शिथिल करने में चीन के प्रयास की प्रशंसा करता है और चीन के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ आदि मंचों पर समन्वय मज़बूत करना चाहता है, ताकि शांति साकार करने का कारगर तरीका मिल सके।
वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदार होने के नाते चीन और पाकिस्तान के बीच बड़े अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर संपर्क व तालमेल करने की बेहतर परंपरा है। दोनों पक्षों ने जल्द ही ईरान की परिस्थिति पर अपना दृढ़ रुख बताया। इससे जिम्मेदार रवैया और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों पर पालन दिखाया गया। इस युद्ध के छेड़ने में वैधता और वैधानिकता की कमी है। युद्ध जारी रखने से सिर्फ़ और ज़्यादा बेवजह मौतें होंगी। हालात को बिगड़ने से रोकने का सबसे ज़रूरी तरीका यह है कि अमेरिका और इज़राइल सैन्य कार्रवाई बंद कर दें। इसके साथ, चीन खाड़ी देशों पर हमलों से असहमत है और नागरिक सुविधाओं व बेगुनाह नागरिकों पर सभी हमलों की निंदा करता है।
वांग यी ने कहा कि चीन क्षेत्रीय परिस्थिति शिथिल बढ़ाने में पाकिस्तान की मध्यस्थता की प्रशंसा करता है और पाकिस्तान के साथ बहुपक्षीय व द्विपक्षीय समन्वय तथा सहयोग कायम रखना चाहता है, ताकि क्षेत्र की शांति और स्थिरता शीघ्र ही बहाल हो सके।