चीन और कतर के विदेश मंत्रियों के बीच फ़ोन वार्ता

(CRI)13:47:40 2026-03-11

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 मार्च को कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ फ़ोन पर वार्ता की।

इस अवसर पर मोहम्मद ने क्षेत्रीय परिस्थिति का परिचय देते हुए कतर के रुख पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कतर को ज़रूरी आत्मरक्षा करने की आवश्यकता है। इसके साथ कतर कूटनीतिक प्रयास मज़बूत करेगा, ताकि संकट के फैलाव और वृद्धि को रोक सके। कतर चीन के निष्पक्ष रुख के साथ मध्यस्थता करने की सराहना करता है और आशा करता है कि युद्धविराम बढ़ाने में चीन ज्यादा बड़ी भूमिका निभाएगा।

वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य देश होने के नाते चीन हमेशा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सिद्धांतों का पालन करता है और न्याय को कायम रखता है। अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र संघ की अनुमति के बिना ईरान पर सैन्य हमला किया। यह बिलकुल संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सावधानीपूर्वक बुनियादी मापदंड का उल्लंघन है।

वांग यी ने कहा कि चीन भी सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ाने से सहमत नहीं है और आम लोगों व गैर-सैन्य ठिकानों पर अंधाधुंध हमलों की निंदा करता है। खाड़ी अरब देशों की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना होगा। चीन राजनीतिक निपटारे से शीघ्र ही युद्धविराम करने की अपील करता है और क्षेत्रीय भविष्य अपने हाथों में पकड़ने के लिए खाड़ी देशों का समर्थन करता है। चीन लगातार अपने तरीके से परिस्थिति शिथिल करने और शांति बहाल करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।