शी चिनफिंग ने पुर्तगाल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति सेगुरो को बधाई संदेश भेजा
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 मार्च को एंटोनियो जोस सेगुरो को पुर्तगाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई संदेश भेजा।
अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पुर्तगाल के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से 47 वर्षों में, दोनों देशों ने आपसी सम्मान और समर्थन का पालन किया है, राजनीतिक सूझबूझ से मकाओ मुद्दे का उचित समाधान निकाला है। साथ ही साझेदारी की भावना से पारस्परिक लाभकारी सहयोग को गहरा किया है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में घनिष्ठ समन्वय स्थापित किया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास सुनिश्चित हुआ है।
शी ने यह भी कहा, “मैं चीन-पुर्तगाल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और राष्ट्रपति सेगुरो के साथ मिलकर रणनीतिक संचार को मजबूत करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करना चाहता हूं। वहीं, उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ चीन-पुर्तगाल व्यापक रणनीतिक साझेदारी की विषयवस्तु को लगातार समृद्ध करना चाहता हूं। ताकि दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।”