फ्रांस में दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन आयोजित होगा
9 मार्च को, राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन वैश्विक स्तर पर आयोजित होने वाला सर्वोच्च बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से परमाणु ऊर्जा विकास पर चर्चा करना है। वैश्विक जलवायु परिवर्तन और हरित एवं निम्न-कार्बन परिवर्तन के संदर्भ में, दूसरे शिखर सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा विकास रणनीतियों, वित्तपोषण तंत्रों और नवाचार के रास्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रतिभागी देशों के नेता मुख्य भाषण देंगे और एक संयुक्त वक्तव्य जारी करेंगे।
प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने यह भी कहा कि चीन एक प्रमुख परमाणु ऊर्जा शक्ति ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा सहयोग का एक महत्वपूर्ण समर्थक, भागीदार और योगदानकर्ता भी है। चीन को आशा है कि इस शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी के माध्यम से सभी पक्षों के साथ संचार और आदान-प्रदान को मजबूत करेगा, सहयोग पर आम सहमति बनाएगा। ताकि अधिक न्यायसंगत और तर्कसंगत वैश्विक परमाणु ऊर्जा शासन, अधिक समावेशी और न्यायसंगत परमाणु ऊर्जा विकास, तथा अधिक खुले और व्यवस्थित परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।