चीनी विदेश मंत्री वांग यी: राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति से चीन-विश्व संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे
14वीं एनपीसी के चौथे सत्र के दौरान रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि वर्ष 2026 में राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति चीन और विश्व के संबंधों को और अधिक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी।
वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति के माध्यम से चीन को बेहतर ढंग से समझा, उसके करीब आया और उस पर अधिक भरोसा किया। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा व्यक्तिगत रूप से तैयार और निर्देशित चीन की कूटनीति ने अशांत दुनिया को सबसे मूल्यवान स्थिरता और निश्चितता प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में राष्ट्रपति शी देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत करेंगे, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के नेताओं की अनौपचारिक बैठक और दूसरे चीन-अरब देश शिखर सम्मेलन जैसी प्रमुख घरेलू कूटनीतिक गतिविधियों की मेजबानी करेंगे, साथ ही कई महत्वपूर्ण विदेश यात्राएं भी करेंगे।
वांग यी ने विश्वास जताया कि इससे चीन और विश्व के संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे, साझा भविष्य वाले मानव समुदाय के निर्माण के नए आयाम खुलेंगे और चीन विश्व शांति एवं विकास में नए योगदान देगा।