चीनी सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट के मुख्य विषय

(CRI)13:38:56 2026-03-09

9 मार्च को आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में, चीन के सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय के मुख्य अभियोजक यिंग योंग ने सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उनके अनुसार 2025 में, पूरे चीन के अभियोजन अंगों ने विभिन्न प्रकार के कुल 34.67 लाख मामलों को निपटाया, 6.64 लाख आपराधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी को मंजूरी दी और 14.04 लाख लोगों के खिलाफ सार्वजनिक अभियोग दायर किए।

सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट में निम्नलिखित मुख्य विषयवस्तु शामिल हैं:राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़तापूर्वक रक्षा करना। सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना। नेटवर्क पारिस्थितिकी तंत्र शासन के संचालन को बढ़ावा देना। कानून के अनुरूप और सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक शासन को बढ़ावा देना। निष्पक्ष न्याय के साथ विधि के शासन में अग्रणी भूमिका निभाना। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेना। उद्यमों की कानून प्रवर्तन और न्यायिक निगरानी को मजबूत करना। एक खूबसूरत चीन के निर्माण में सेवा प्रदान करना। नाबालिगों के अधिकारों की सुरक्षा और अपराध की रोकथाम को मजबूत करना। महिलाओं और बुजुर्गों जैसे विशिष्ट समूहों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना। आपराधिक अभियोजन की निगरानी को मजबूत करना। नागरिक अभियोजन संबंधी पर्यवेक्षण को मजबूत करना। प्रशासनिक अभियोजन संबंधी निगरानी को मजबूत करना आदि।