वर्ष 2025 चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट की मुख्य विषयवस्तु

चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष च्यांग चुन ने सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
9 मार्च को आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में, चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष च्यांग चुन ने सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उनके अनुसार, वर्ष 2025 में सर्वोच्च जन न्यायालय ने कुल 29,154 मामलों को स्वीकार किया और 31,958 मामलों का निपटारा किया। वहीं, देशभर की विभिन्न स्तरों की अदालतों ने सुनवाई और प्रवर्तन के लिए कुल 3.7486 करोड़ मामले स्वीकार किए तथा 3.62 करोड़ मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया।
सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट में निम्नलिखित मुख्य विषयवस्तु शामिल हैं:राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़तापूर्वक रक्षा करना। सार्वजनिक सुरक्षा की प्रभावी ढंग से रक्षा करना। भ्रष्टाचार के अपराधों को कड़ी सजा देना। नए प्रकार के अपराधों को कानून के अनुसार दंडित करना। मानवाधिकारों की न्यायिक सुरक्षा को मजबूत करना। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मानकीकृत विकास को बढ़ावा देना। एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार के निर्माण का समर्थन करना। उद्यमों से संबंधित कानून प्रवर्तन और न्यायिक प्रक्रियाओं को मानकीकृत करना। डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास की रक्षा करना। व्यापक हरित परिवर्तन में सेवा देना। जनता की न्यायिक मांगों का सक्रिय रूप से जवाब देना। उच्च गुणवत्ता और पूर्ण रोजगार प्रदान करना। नाबालिगों के स्वस्थ विकास की रक्षा करना। दृढ़ता से देश और जनता के हितों की रक्षा करना। वैश्विक शासन में सक्रिय रूप से भाग लेना। मुकदमों की सुनवाई में निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करना।