ईरान की स्थिति पर वांग यी का बयान : चीन ने सैन्य कार्रवाई को तत्काल रोकने का आह्वान किया
ईरान की स्थिति पर वांग यी का बयान : चीन ने सैन्य कार्रवाई को तत्काल रोकने का आह्वान कियान के विदेश मंत्री वांग यी ने 8 मार्च को पेइचिंग में ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति से संबंधित सवालों के जवाब में कहा कि चीन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने और संघर्ष के प्रसार से बचने के लिए सैन्य अभियानों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है।
वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक ऐसा युद्ध था जो कभी होना ही नहीं चाहिए था, और जिससे किसी भी पक्ष को लाभ नहीं हुआ। मध्य पूर्व का इतिहास बार-बार दुनिया को बताता है कि बल प्रयोग समस्याओं का समाधान नहीं है, सशस्त्र संघर्ष केवल नई नफरत को जन्म देता है और नए संकट पैदा करता है।
चीनी विदेश मंत्री के अनुसार, चीन का मानना है कि ईरान और मध्य पूर्व से संबंधित मुद्दों का सही और उचित समाधान राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने, बल के दुरुपयोग से बचने, आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप को बनाए रखने, संवेदनशील मुद्दों के राजनीतिक समाधान खोजने और प्रमुख शक्तियों द्वारा रचनात्मक भूमिका निभाने तथा सद्भावना से अपनी शक्ति का प्रयोग करने के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए किया जाना चाहिए।
वांग यी ने बल देते हुए कहा कि चीन मध्य पूर्वी देशों के साथ मिलकर वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करना चाहता है, ताकि मध्य पूर्व में व्यवस्था बहाल की जा सके, वहां के लोगों के लिए शांति लायी जा सके, और दुनिया में शांति बहाल हो सके।