वांग यी: चीन-अमेरिका उच्च-स्तरीय संपर्क की कार्यसूची हमारे सामने है
14वीं एनपीसी के चौथे सत्र के दौरान रविवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चीन-अमेरिका संबंधों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि यह वर्ष चीन-अमेरिका संबंधों के लिए 'बड़ा वर्ष' है और उच्च-स्तरीय संपर्क की कार्यसूची हमारे सामने है। अब आवश्यकता इस बात की है कि दोनों पक्ष इसके लिए व्यापक तैयारी करें, उपयुक्त वातावरण बनाएं, मौजूदा जोखिमों को नियंत्रित करें और अनावश्यक हस्तक्षेपों को दूर करें।
वांग यी ने जोर देकर कहा कि चीन और अमेरिका दोनों महान शक्तियां हैं, दोनों एक-दूसरे को नहीं बदल सकते, लेकिन वे अपने सह-अस्तित्व के तरीके को बदल सकते हैं। यह तरीका है - एक-दूसरे के प्रति सम्मान का रवैया अपनाना, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की निचली रेखा की रक्षा करना और सहयोग एवं साझा लाभ की संभावना के लिए प्रयास करना।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से उच्चतम स्तर पर अच्छे संपर्क बनाए हुए हैं, जो चीन-अमेरिका संबंधों के सुधार और विकास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक गारंटी प्रदान करता है और उतार-चढ़ाव के बावजूद द्विपक्षीय संबंधों को समग्र रूप से स्थिर बनाए रखता है।