चीन क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिरकारी शक्ति, और विकास व समृद्धि का प्रेरक है: वांग यी

(CRI)10:08:09 2026-03-09

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में 8 मार्च को राजधानी पेइचिंग में कूटनीति के विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान, विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि तथ्यों से यह साबित हो चुका है कि चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक स्थिरकारी शक्ति, विकास व समृद्धि का प्रेरक और एशियाई साझा मूल्यों का पालन करने वाला देश रहा है। हमें इस भूमिका को निभाने में प्रसन्नता है और हम भविष्य में इस दिशा में और भी अधिक प्रयास करने के लिए तत्पर हैं।

वांग यी ने कहा कि इस क्षेत्र में राजनीतिक परिस्थितियां अक्सर बदलती रहती हैं, और देशों के बीच अभी भी कुछ जटिल और संवेदनशील ऐतिहासिक मुद्दे हैं, लेकिन अच्छे पड़ोसीपन और मित्रता का मूल सिद्धांत नहीं बदला है, सहयोग और उभय जीत की सामान्य दिशा भी नहीं बदली है। चीन पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध कायम रखते हुए सुरक्षा और समृद्धि वाली नीति का पालन करता है, मैत्री, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ और समावेशिता के सिद्धांतों का अभ्यास करता है। साथ ही साझा भाग्य वाली अवधारणा, खुले क्षेत्रीयवाद और वास्तविक बहुपक्षवाद की वकालत करता है, जो कि आसपास के क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कारक है।