शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले चिकित्सा व स्वास्थ्य विकास रास्ते पर चलने पर बल दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 मार्च को दोपहर बाद चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में भाग ले रहे किसान व मजदूर लोकतांत्रिक पार्टी, च्योसान ससाइटी, चिकित्सा व स्वास्थ्य जगत और सामाजिक कल्याण व गारंटी जगत के सदस्यों को देखा और संयुक्त बैठक में भाग लेकर सदस्यों की राय व सुझाव सुने।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 मार्च को दोपहर बाद चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में भाग ले रहे किसान व मजदूर लोकतांत्रिक पार्टी, च्योसान ससाइटी, चिकित्सा व स्वास्थ्य जगत और सामाजिक कल्याण व गारंटी जगत के सदस्यों को देखा और संयुक्त बैठक में भाग लेकर सदस्यों की राय व सुझाव सुने। उन्होंने बल दिया कि वर्ष 2035 तक स्वस्थ चीन का निर्माण पूरा करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा लिया गया एक रणनीतिक फैसला है। 15वीं पंचवर्षीय योजना इस लक्ष्य को पूरा करने का महत्वपूर्ण काल है। हमें समग्र दृष्टि से गति देकर निर्णायक प्रगति करने की कोशिश करनी है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की बातें सुनने के बाद शी ने महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि चीन समाजवादी देश है और विकासशील देश भी है। उसकी विशाल आबादी है और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बड़ा फासला मौजूद है। स्वस्थ चीन के निर्माण में चीनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक चीनी विशेषता वाले चिकित्सा और स्वास्थ्य विकास रास्ते पर डटकर कायम रहना चाहिए और नये युग में चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्य की नीतियां लागू करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ चीन का निर्माण एक व्यवस्थित परियोजना है। जनता की बढ़ती विविधतापूर्ण मांग के सामने महत्वपूर्ण मद्दों पर फोकस रखकर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का सुधार करने ,श्रेष्ठ और कार्यकुशल चिकित्स व्यवस्था का निर्माण करने और स्वस्थ तथा सभ्यतापूर्ण जीवन शैली को लोकप्रिय बनाने में मुख्य शक्ति और संसाधन लगाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन को अपनी भूमिका निभाकर संबंधित सिद्धांतों और व्यवहारों पर फोकस रखकर गहरा पड़ताल कर व्यावहारिक उपाय व सुझाव पेश करना चाहिए।