चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र का एजेंडा जारी
चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र की तैयारी बैठक 4 मार्च की सुबह आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र के लिए एजेंडा को औपचारिक रूप से पारित किया गया। इस एजेंडा में कुल ग्यारह महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं, जिन पर सत्र के दौरान विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
पहला, सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाए।
दूसरा, राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदा रूपरेखा की समीक्षा की जाए।
तीसरा, 2025 की राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट और 2026 की राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना के मसौदे का परीक्षण किया जाए।
चौथा, 2025 के केंद्रीय एवं स्थानीय बजटों के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट और 2026 के केंद्रीय एवं स्थानीय बजटों के मसौदे का परीक्षण किया जाए।
पांचवां, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी द्वारा चीन के पारिस्थितिक एवं पर्यावरण कानून के मसौदे के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाए।
छठा, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी द्वारा "राष्ट्रीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने संबंधी कानून" के मसौदे के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाए।
सातवां, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी द्वारा "राष्ट्रीय विकास योजना संबंधी कानून" के मसौदे के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएय़
आठवां भाग: चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी की कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाए।
नौवां, सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाए।
दसवां, सर्वोच्च जन अभियोजक कार्यालय की कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाए।
ग्यारहवां, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी की कानूनी समीक्षा की प्रगति और संबंधित कानूनों और निर्णयों के संचालन पर रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया जाए।