भीतरी मंगोलिया के अलशान प्रशासनिक क्षेत्र में 2026 की रेत-नियंत्रण एवं मरुस्थलीकरण निवारण परियोजना का शुभारंभ

भीतरी मंगोलिया के अलशान प्रशासनिक क्षेत्र में 2026 की रेत-नियंत्रण एवं मरुस्थलीकरण निवारण परियोजना का शुभारंभ
28 फरवरी को भीतरी मंगोलिया के अलशान प्रशासनिक क्षेत्र स्थित उलानबुह मरुस्थल में मज़दूरों ने घास की जाली बिछाई।

28 फरवरी को भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के अलशान प्रशासनिक क्षेत्र में 2026 की रेत-नियंत्रण एवं मरुस्थलीकरण निवारण परियोजना का कार्य उलानबुह मरुस्थल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित पीली नदी के“जी-ज़ि-वान”मोड़ (पीली नदी का वह बड़ा मोड़ जो चीनी अक्षर ‘几’ जैसी आकृति बनाता है) के पश्चिमी किनारे पर औपचारिक रूप से शुरू हुआ। अलशान प्रशासनिक क्षेत्र चीन के उत्तरी रेत नियंत्रण पट्टी के प्रमुख नियंत्रण क्षेत्र में है। सुधार और खुलेपन की नीति लागू होने के बाद अलशान प्रशासनिक क्षेत्र इंजीनियरिंग आधारित रेत स्थिरीकरण, जैविक उपायों से मरुस्थलीकरण नियंत्रण और वन-घास पारिस्थितिकी तंत्र का समग्र प्रबंधन के माध्यम से बहुआयामी रेत नियंत्रण प्रणाली का निर्माण किया गया है। अब तक 1.65 करोड़ एकड़ से अधिक क्षेत्र में रेत नियंत्रण कार्य पूरा किया जा चुका है, जिससे चीन के उत्तरी क्षेत्र की पारिस्थितिक सुरक्षा दीवार को मजबूत बनाने में निरंतर योगदान मिल रहा है।