आनहुई के नानलिंग में रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मछली–ड्रैगन नृत्य

आनहुई के नानलिंग में रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मछली–ड्रैगन नृत्य
गोंगशान कस्बे के शियाओलिंग वांग गाँव का "पट्टिका अजगर–दीप"।

28 फ़रवरी, चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार प्रथम मास की बीसवीं तिथि के दिन, 2026 में आनहुई प्रान्त के नानलिंग काउंटी की चौथी पारंपरिक लोक–संस्कृति दीपोत्सव मेले का आयोजन नियत समय पर किया गया। पूरे काउंटी से आई आठ विशिष्ट दीप–दलियों द्वारा एक ही मंच पर सामूहिक प्रस्तुतियाँ दीं गयी और आगामी "युआनशिआओ" पर्व (लालटेन पर्व) का स्वागत किया गया।

"ढम–ढम–ठाँय, ढम–ढम–ठाँय…" गंभीर और ओजस्वी नगाड़ों की गूँज के साथ विभिन्न कस्बों की दीप–मेला टोलियाँ अपनी-अपनी विशिष्ट कलाएँ प्रस्तुत की। कहीं ड्रैगन–दीप अपनी पूँछ लहरा रहा था, कहीं घोड़ा–दीप वसंत का उल्लास जगा रहा था, तो कहीं मछली–दीप गलियों में चपलता से विचरण कर रही थी। जुलूस जहाँ-जहाँ पहुँचा, वहाँ-वहाँ मोहल्लों के लोग उमड़ पड़े। बड़े–बूढ़े और बच्चे सभी दल के पीछे-पीछे चलते हुए उत्सव में सहभागी बने रहे।

पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ड्रैगन–नृत्य दल में अनुभवी वरिष्ठ कलाकारों के साथ-साथ अनेक ऊर्जावान युवा भी सम्मिलित हुए। ड्रैगन–दीप प्रदर्शन में भाग लेना ग्रामीणों के लिए गौरव का विषय माना जाता है। बुज़ुर्ग पीढ़ी जब "सन् 2000 के बाद जन्मी पीढ़ी" के युवाओं को उत्साहपूर्वक ड्रैगन–दीप दल में शामिल होते देखती है, तो उनके चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की मुस्कान खिल उठती है।