15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन का राज्य ग्रिड कॉर्पोरेशन 15 यूएचवीडीसी परियोजाओं को चालू करेगा
पेइचिंग समयानुसार 28 फरवरी को, चीन के राज्य ग्रिड (एसजीसीसी) के मुताबिक, चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान एसजीसीसी पावर ग्रिड संसाधनों के आवंटन की क्षमताओं को मज़बूत करेगा, नई ऊर्जा की वहन क्षमता को बढ़ाएगा और नई ऊर्जा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में मदद करेगा।
बताया जाता है कि, चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान एसजीसीसी सभी स्तरों पर पावर ग्रिड निर्माण को मजबूत करेगा, 15 अल्ट्रा-हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (यूएचवीडीसी) परियोजाओं को चालू करने की कोशिश करेगा, अंतर-प्रांतीय विद्युत संचरण क्षमता में 35 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और अंतरक्षेत्रीय शक्ति लचीली पारस्परिक सहायता क्षमता को दोगुना से भी ज़्यादा करेगा। साथ ही, एसजीसीसी नई ऊर्जा के बड़े पैमाने पर उच्च-दक्षता कॉन्फ़िगरेशन की विस्तृत श्रृंखलाओं को पूरा करेगा।
इसके अलावा, एसजीसीसी अपनी प्रणाली विनियमन क्षमता के निर्माण में तेजी लाएगा। अपेक्षित है कि वर्ष 2030 तक चीन में चल रहे और बन रहे पंप भंडारण स्थापित क्षमता 12 करोड़ किलोवाट से ज़्यादा पहुंचेगी। एसजीसीसी के संचालित क्षेत्रों में नई ऊर्जा बिजली उत्पादन का अनुपात 30 प्रतिशत से अधिक पहुंचेगा। हरित बिजली की खपत के पैमाने का विस्तार होगा। बिजली की बढ़ी हुई मांग को मुख्य रूप से नई ऊर्जा बिजली उत्पादन से पूरा किया जाएगा।