ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या की चीन ने की कड़ी निंदा: चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)09:28:42 2026-03-02
चीनी विदेश मंत्रालय ने 1 मार्च को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या से संबंधित प्रश्न के उत्तर में कड़ा रुख़ अपनाते हुए इस घटना की स्पष्ट शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता पर हमला कर उनकी हत्या किया जाना ईरान की प्रभुसत्ता और राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह कृत्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उसूलों और सिद्धांतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मापदंडों को भी पैरों तले रौंदता है। चीन इस घटना का डटकर विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चीन ने फौरन सैन्य कार्रवाई बंद करने, तनाव के और अधिक बढ़ने से बचने तथा मध्य पूर्व क्षेत्र के साथ-साथ वैश्विक शांति और स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा करने की अपील की है।