चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग अवसंरचनाओं की संख्या 2 करोड़ से अधिक पहुंची
(CRI)08:36:14 2026-02-28
पेइचिंग समयानुसार 27 फरवरी को चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ब्यूरो ने आंकड़े जारी किए कि जनवरी 2026 के अंत तक पूरे चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग अवसंरचनाओं की कुल संख्या 2.0698 करोड़ पहुंची। जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 49.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इनमें से सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाओं की कुल संख्या 48.01 लाख पहुंची, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 31.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ। जबकि निजी चार्जिंग सुविधाओं की कुल संख्या 1.5897 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 56.1 फीसदी अधिक है।