2026 में स्पेस स्टेशन के प्रयोग व विकास और समानव चांद-सर्वेक्षण आगे बढ़ाएगा चीन

(CRI)13:53:19 2026-02-27

चीनी समानव अंतरिक्ष उड्डयन परियोजना वर्ष 2026 में स्पेस स्टेशन के प्रयोग व विकास और समानव चाँद-सर्वेक्षण, दो मुख्य कार्यों को गहराई से आगे बढ़ाएगी ताकि अंतरिक्ष उड्डयन शक्ति के निर्माण में अधिक योगदान दिया जाए। चीनी समानव अंतरिक्ष उड्डयन परियोजना कार्यालय ने हाल ही में चीनी अंतरिक्ष उड्डयन कार्य की ताजा स्थिति की चर्चा में यह बात कही।

परिचय के अनुसार वर्तमान में चीनी स्पेस स्टेशन का कक्षा पर स्थिर संचालन चल रहा है और वह अच्छी भूमिका निभा रहा है। समानव चाँद-सर्वेक्षण परियोजना के चाँद पर लैंडिंग के लिए विभिन्न अनुसंधान व निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और कई परिणाम प्राप्त हुए हैं।

वर्ष 2026 में चीन दो बार समानव अंतरिक्ष उड़ान भरेगा और एक बार कार्गो अंतरिक्ष यान का सप्लाई कार्य करेगा। हांगकांग और मकाओ क्षेत्र के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए इस साल स्पेस स्टेशन जाने की संभावना होगी। शनचो-23 अंतरिक्षयान के क्रू दल में एक क्रू मेंबर स्पेस स्टेशन में एक साल तक ठहरेगा।

वर्ष 2030 से पहले चाँद पर पहली बार चीनियों के उतरने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अब चीन का समानव चाँद-सर्वेक्षण कार्य स्थिरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक लांगमार्च-10 वाहक रॉकेट, मंगचो समानव अंतरिक्षयान, रानयुए लूनर लैंडर आदि मुख्य उड़ान उत्पादों का अनुसंधान अच्छी तरह चल रहा है।