चीन और जर्मनी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी किया
चीन और जर्मनी ने 25 फरवरी को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की पहली औपचारिक चीन-यात्रा पर संयुक्त प्रेस बयान जारी किया।
इस बयान में कहा गया कि दोनों देशों के नेताओं ने चीन-जर्मनी सम्बंध, अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों और आर्थिक नीति आदि मुद्दों पर रायों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों न चीन-जर्मनी चौतरफ़ा रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के तहत अच्छे सहयोग का सकारात्मक मूल्यांकन किया। दोनों पक्षों का समान विचार है कि पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक लाभ व साझी जीत, खुलेपन व वार्तालाप जारी रखना, समान चुनौतियों के निपटारे के लिए सहयोग करना द्विपक्षीय सम्बंध के विकास के मूल सिद्धांत हैं। इस यात्रा ने दोनों देशों की साझेदारी में नयी शक्ति डाली है। दोनों पक्षों ने बल दिया कि चीन जर्मनी अंतर-सरकारी सलाह मशविरा व्यवस्था दोनों देशों का सर्वांगीण सहयोग बढ़ाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाती है।
दोनों पक्षों ने बल दिया कि आर्थिक व व्यापारिक सहयोग द्विपक्षीय सम्बंध का महत्वपूर्ण भाग है और दोनों पक्ष पारस्परिक सहयोग व साझी जीत गहराने को तैयार है। दोनों पक्षों ने बल दिया कि खुलेपन व वार्तालाप, न्यायपूर्ण प्रतिस्पर्द्धा और एक दूसरे के लिए बाजार खोलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों पक्ष ईमानदार व खुले वार्तालाप से एक दूसरे की चिंता दूर करना चाहते हैं ताकि दीर्घकालिक, संतुलित, विश्वसनीय और सतत् आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध को सुनिश्चित किया जाए।
बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र के स्थान की डटकर सुरक्षा करेंगे और बहुपक्षवाद तथा मुक्त व्यापार पर कायम रहेंगे। दोनों पक्ष यूएन चार्टर तथा सैद्धांतिक आधार पर यूक्रेन में युद्ध विराम और चिरस्थाई शांति के लिए कोशिशों का समर्थन करते हैं।