स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों में चीन में लोगों ने यात्रा के लिए खूब किया इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल

(CRI)10:51:30 2026-02-25


चित्र VCG से है।

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ब्यूरो के मुताबिक, चीन के राष्ट्रीय चार्जिंग अवसंरचना निगरानी और सेवा मंच में शामिल 53.3 हजार राजमार्ग चार्जिंग पाइलों के सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से, वर्ष 2026 के चीनी नववर्ष की छुट्टियों (15 फरवरी से 23 फरवरी तक) के दौरान, पूरे चीन में राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग की कुल संख्या 60.21 लाख पहुंची। जबकि कुल चार्जिंग वॉल्यूम 14.97675 करोड़ किलोवाट-घंटे (kWh) तक पहुंच गया और औसत दैनिक चार्जिंग वॉल्यूम 1.66408 करोड़ किलोवाट-घंटे (kWh) रहा, जिसकी पिछले साल के वसंत उत्सव की छुट्टियों की तुलना में दैनिक वृद्धि दर 52.01 फीसदी तक पहुंची। यह अपने आप में एक रिकार्ड है।