शीत्सांग का शीतकालीन पर्यटन: अनोखी छुट्टियों का अनुभव
![]() |
2026 में वसंतोत्सव और तिब्बती नववर्ष एक साथ मनाए गए, जिससे हिमाच्छादित पठार के हर कोने में मिलन और उल्लास का वातावरण छाया रहा। अवकाश के दौरान अनेक पर्यटकों ने शीत्सांग की यात्रा का विकल्प चुना और छुट्टियों का एक भिन्न अनुभव प्राप्त किया।
पर्यटक वू महोदय ने खुशी जताते हुए कहा कि, "इस वर्ष वसंतोत्सव और तिब्बती नववर्ष के बीच केवल एक दिन का अंतर है। हमारे परिवार ने सर्वसम्मति से ल्हासा में नववर्ष मनाने का निर्णय लिया। इससे हम न केवल उच्चभूमि के मनोहारी दृश्य देख पाएँगे, बल्कि तिब्बती नववर्ष की परंपराओं का सजीव अनुभव भी कर सकेंगे और विविध जातीय संस्कृतियों के आकर्षण को महसूस करेंगे। यह अत्यंत स्मरणीय अनुभव होगा।"
उधर, गुआंगडोंग प्रान्त से आई पर्यटक चेन महोदया कैमरे से यांगचो झील के मनोहारी दृश्य संजोती रहीं और बार-बार प्रशंसा करते हुए कहा कि, "यहाँ का दृश्य सचमुच अद्भुत है।" चेन महोदया लंबे समय से शीत्सांग देखने की इच्छुक थीं। इस बार "सबसे लंबे वसंतोत्सव अवकाश" का अवसर मिलने पर उन्होंने माता-पिता के साथ तत्काल यात्रा का निर्णय लिया।
"शीत्सांग में शीतकालीन पर्यटन के लिए दी जा रही रियायती नीतियाँ अत्यंत सहायक हैं—प्रवेश टिकट और संगठित पर्यटन पैकेजों में छूट मिलती है। साथ ही, सर्दियों में यहाँ भीड़ कम रहती है, जिससे हम विभिन्न स्थलों का शांतिपूर्वक आनंद ले सकते हैं। यही कारण है कि हमने नववर्ष यहीं मनाने का निर्णय किया।" चेन महोदया ने कहा।
(चित्र VCG से है)
![]() |
![]() |
![]() |



