"नए युग में शासन वृत्तचित्र" का पहला खंड चीनी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित

(CRI)16:03:20 2026-02-25

चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा संकलित "नए युग में शासन वृत्तचित्र" का पहला खंड हाल ही में शिन्हुआ प्रकाशन गृह द्वारा चीनी और अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया है और इसका वितरण देश और विदेश दोनों किया जा रहा है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से शी चिनफिंग द्वारा केंद्रित सीपीसी केंद्रीय समिति ने पार्टी और देश के हित में ऐतिहासिक उपलब्धियों और ऐतिहासिक परिवर्तनों को बढ़ावा दिया है। नए युग में, शी चिनफिंग का 'नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाला समाजवाद' संबंधी विचार उभरा है, जो चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के माध्यम से एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के महान कार्य को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक कार्य मार्गदर्शिका प्रदान करता है।

इस प्रक्रिया में समाचार एजेंसी शिन्हुआ के पत्रकारों ने महासचिव शी चिनफिंग के गहन विचारों, व्यापक कार्यप्रणालियों, गहरी भावनाओं और देश के शासन में उनकी शानदार उपलब्धियों को दर्शाने वाली बड़ी संख्या में समाचार रिपोर्टें तैयार कीं। "नए युग में शासन वृत्तचित्र " के पहले खंड में समाचार एजेंसी शिन्हुआ के 26 लंबे फीचर लेख और महासचिव शी चिनफिंग की 41 समाचार तस्वीरें शामिल हैं।

24 फ़रवरी को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक वैश्विक शासन संगोष्ठी और "नए युग में शासन वृत्तचित्र " (अंग्रेजी संस्करण) के पहले खंड का विमोचन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने नए युग में शासन के क्षेत्र में चीन के अन्वेषण और चिंतन की अत्यधिक प्रशंसा की और वैश्विक शासन के क्षेत्र में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।