महावाणिज्यदूत छिन च्येए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की

23 फ़रवरी को मुंबई स्थित चीनी कौंसुलेट के महावाणिज्यदूत छिन च्येए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। (मुंबई स्थित चीनी कौंसुलेट)
23 फ़रवरी को मुंबई स्थित चीनी कौंसुलेट के महावाणिज्यदूत छिन च्येए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की।
आचार्य देवव्रत ने चीनी जनता को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन पड़ोसी देश हैं तथा दोनों ही प्राचीन सभ्यताओं के धनी हैं, जिस से मैत्रीपूर्ण एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देना, राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करना तथा मानविकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करना चाहिये। वैश्विक दक्षिण के प्रमुख सदस्यों के रूप में, भारत और चीन का संयुक्त प्रयास विश्व विकास को दिशा देने और उसे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महावाणिज्यदूत छिन च्येए ने बताया कि 2024 से लेकर दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-भारत संबंध में निरंतर सुधार हुआ है, और संबंधित क्षेत्रों में आदान-प्रदान तथा सहयोग भी बढ़ा है। चीन की "15वीं पंचपर्षीय योजना" उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, पारस्परिक लाभ और साझा जीत के आधार पर खुलेपन का विस्तार करने तथा विश्व, विशेषकर पड़ोसी देशों के साथ विकास के अवसर साझा करने पर जोर देती है। आशा है कि महाराष्ट्र चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग को और गहरा करेगा और भारत-चीन मैत्री को नए स्तर पर ले जाने में योगदान देगा।