“शी चिनफिंग: लोगों के घरों में” पुस्तक का दूसरा खंड प्रकाशित
परिवारों के मिलने के त्योहार स्प्रिंग फेस्टिवल के मौके पर, चीन की राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा संपादित पुस्तक ‘शी चिनफिंग: लोगों के घरों में’ का दूसरा खंड चीन महिला प्रकाशन हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया।
यह पुस्तक पहले खंड के आधार पर, चीनी शैली के आधुनिकीकरण की यात्रा में परिवार और राष्ट्र के सम्बंधों पर केंद्रित है। 32 परिवारों और गांव/समुदायों के साक्षात्कारों के माध्यम से, यह जीवंत रूप से बताती है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के बाद, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के विभिन्न जगहों में जांच के दौरान कई लोगों के घरों में उनकी दिनचर्या पूछी, उनकी समस्याओं को सुना और विकास की योजनाएं बांटी।
ये भावनात्मक कहानियां नए युग में चीनी परिवारों के खुशहाली का परिवर्तन दर्शाती हैं, शी चिनफिंग "लोगों का नेता लोगों से प्यार करता है" की गहरी बंधन को प्रतिबिंबित करती है। यह पुस्तक बहुत सी महिलाओं और परिवारों को पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के लिए प्रेरित करती है।