सीपीसी केंद्रीय समिति और चीनी राज्य परिषद की ओर से 25वें शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को बधाई संदेश

(CRI)09:33:39 2026-02-24

23 फ़रवरी को सीपीसी केंद्रीय समिति और चीनी राज्य परिषद ने 25वें शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को एक बधाई संदेश भेजा।

इस में यह कहा गया है कि 25वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी एथलीटों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते। विदेशों में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने के इतिहास में यह चीन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एथलीटों ने खेल और आध्यात्मिक सभ्यता दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मातृभूमि और चीनी जनता के लिये गौरव अर्जित किया। सीपीसी केंद्रीय समिति और राज्य परिषद आप लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं।

इस शीतकालीन ओलंपिक में, चीनी खिलाड़ियों ने खेलों में चीनी राष्ट्र की भावना, पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की भावना और ओलंपिक भावना को जोरदार तरीके से बढ़ावा दिया, मिलकर काम किया, उत्कृष्टता के लिए प्रयास किया और दृढ़ भावना और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। आप लोगों ने निष्पक्ष रूप से प्रतिस्पर्धा की, सौहार्दपूर्ण ढंग से आदान-प्रदान किया और दुनिया भर के सभी देशों और क्षेत्रों के एथलीटों के साथ मित्रता को मजबूत किया, जिससे एक बार फिर दुनिया के सामने नए युग में चीन की ताकत, भावना और छवि का प्रदर्शन हुआ।