चीनी परिवहन विभाग ने वसंतोत्सव यात्रा सीजन के लिए उठाए विशेष कदम

(CRI)15:10:04 2026-02-19

चीनी परिवहन मंत्रालय के अनुसार, 17 फरवरी को देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रियों के आवागमन का आंकड़ा 21 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। इस वर्ष वसंतोत्सव यात्रा सीजन शुरू होने के बाद से अंतर-क्षेत्रीय यात्री आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं।

17 फरवरी को देशभर में रेलवे द्वारा लगभग 61 लाख यात्रियों को ले जाए जाने का अनुमान है और 281 विशेष यात्री ट्रेनें चलाने की योजना है। कई स्थानों पर पर्यटन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो यात्रियों की वसंतोत्सव के दौरान लोकल पर्यटन की मांगों को पूरा कर रही हैं। शियांगचिन हाई-स्पीड रेलवे, बाओयिन हाई-स्पीड रेलवे और शियान हाई-स्पीड रेलवे सहित 22 नए रेलवे लाइनों और 50 से अधिक नए रेलवे स्टेशनों ने पहली बार वसंतोत्सव यात्रा में भाग लिया है, जिससे परिवहन क्षमता में प्रभावी रूप से वृद्धि हुई है।

परिवहन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, बड़ी संख्या में यात्रियों से निपटने के लिए कई प्रमुख स्टेशनों में बुद्धिमान सुरक्षा जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही दक्षता में काफी वृद्धि हुई है। पेइचिंग रेलवे स्टेशन में लगे बुद्धिमान सुरक्षा जांच उपकरणों ने प्रति सामान की जांच समय को 6 सेकंड से घटाकर 2 सेकंड कर दिया है।