शी चिनफिंग सहित वरिष्ठ नेताओं ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं
(CRI)08:37:55 2026-02-14
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 17 फरवरी को आने वाले वसंतोत्सव के कुछ दिनों पहले सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए प्रतिनिधि भेजे।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं, तथा अन्य नेताओं ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को वसंतोत्सव की हार्दिक बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।