राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति चीन-अमेरिका सम्बंधों में एक अपरिहार्य रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभाती है: चीनी विदेश मंत्रालय
12 फरवरी को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। विदेशी मीडिया की ख़बरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे। इस बारे में लिन च्येन ने कहा कि चीन-अमेरिका सम्बंधों में राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति एक अपरिहार्य रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभाती है। हाल ही में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई फोन बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रैल में चीन आने की अपनी इच्छा दोहराई और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी ट्रंप को चीन आने का निमंत्रण दिया। दोनों पक्ष इस विषय पर लगातार संवाद में हैं। चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक सम्बंधों का सार पारस्परिक लाभ और लाभकारी सहयोग है। दोनों पक्षों को दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जिससे चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और विश्व अर्थव्यवस्था में अधिक निश्चितता और स्थिरता आए।