जनवरी में चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि
चीन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल जनवरी में नई ऊर्जा वाहनों (एनईवी) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि देखी गई। चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सीएएएम) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में चीन में एनईवी का उत्पादन और बिक्री की क्रमशः 10 लाख 41 हज़ार और 9 लाख 45 हज़ार इकाइयां पूरी हुई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 2.5 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों से पता चलता है कि इस जनवरी में चीन ने कुल 24 लाख 50 हज़ार मोटर वाहनों का उत्पादन किया और 23 लाख 46 हज़ार वाहन बेचे।
सीएएएम के उप महासचिव छेन शीह्वा ने कहा कि 2026 की शुरुआत में, चीन का ऑटोमोटिव उद्योग सामान्य रूप से स्थिर रहा। नीतियों का कार्यान्वयन बाजार की जीवंतता को बढ़ावा देने और मोटर वाहन बाजार की मांग को स्थिर करने और बढ़ाने में मदद करेगा।