शेनजेन शहर में 310 निम्न-आकाशीय लॉजिस्टिक हवाई मार्ग प्रारंभ


चित्र VCG से है

9 फरवरी को उद्घाटित शेनजेन शहर के 7वीं जन-प्रतनिधि सभा के 7वीं अधिवेशन पर मिली जानकारी के अनुसार, शेनजेन में निम्न-आकाशीय अर्थव्यवस्था तेज़ी से विकसित हो रही है। वर्ष 2025 में 82 नए निम्न-आकाशीय लॉजिस्टिक मार्ग जोड़े गए, जिससे ऐसे मार्गों की कुल संख्या बढ़कर 310 हो गई है।

अधिकारी आँकड़े के मुताबिक, शेनजेन शहर में 1200 से अधिक विभिन्न निम्न-आकाशीय टेक-ओफ़ और लैंडिंग सुविधाएँ तैयार की गयी हैं।

निम्न-आकाशीय अर्थव्यवस्था शेनजेन शहर में रणनीतिक उभरते उद्योगों की उच्च-गुणवत्ता विकास को प्रत्योसाहित करने की एक सशक्त झलक है। वर्ष 2025 में शेनजेन के रणनीतिक उभरते उद्योग की वर्धित मूल्य 16.7 खरब युआन दर्ज की गई, जिसका क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सा बढ़कर 43 प्रतिशत हुआ। हाल के वर्षों में, शेनजेन ने ध्यान से “कृत्रिम बुद्धिमान +”एवं “रोबोट+” पहलों को सक्रिय रूप से लागू करते हुए कुल 5 चरणों से लगभग 300“शहर+एआई” अनुप्रयोग परिदृश्य सूचियाँ प्रकाशित की हैं। वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमान क्षेत्र में 2600 से अधिक मानक से ऊपर की कंपनियां कार्यरत हैं, और रोबोटिक्स क्षेत्र में 1000 से अधिक केंद्रिय कंपनियाँ सक्रिय हैं ।

उभरते उद्योगों का उच्च-गुणवत्ता विकास शेनजेन शहर में विज्ञान-प्रौद्योगिकी नवाचार में निरंतर निवेश का परिणाम है। वर्ष 2020 में जहाँ शेनजेन के पूरे समाज के अनुसंधान निवेश राशि 151.08 अरब युआन था, वहीं 2024 में बढ़कर 245.31 अरब युआन तक पहुँचा है, जो वर्ष दर वर्ष 12.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, और उसकी अनुसंधान एवं विकास निवेश तीव्रता 6.67 प्रतिशत पहुँची है। इनमें कंपनियों की अनुसंधान एवं विकास निवेश कुल सामाजिक अनुसंधान एवं विकास निवेश में 93 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा है, जो नवाचार-प्रेरित विकास में कंपनियों की प्रमुख भूमिका को रेखांकित करता है।