दुनिया में "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर" सिलसिलेवार कार्यक्रम का आयोजन

(CRI)13:37:27 2026-02-10

वर्ष 2026 का वसंतोत्सव के आने के मौके पर पेरू, क्यूबा और ​​श्रीलंका आदि देशों में "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर" सिलसिलेवार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर" और "हेलो! चाइना" राष्ट्रीय पर्यटन के प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नए साल का संगीत समारोह, पर्यटन प्रचार सभा, वसंतोत्सव से जुड़े प्रदर्शनी और "फिलाडेल्फिया सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा और चीन" प्रदर्शनी आदि शामिल थे।

वहीं, पेरू के सांस्कृतिक मंत्रालय और पेरू स्थित चीनी दूतावास ने हाल में राजधानी लीमा में " पेरू-चीन मित्रवत दिवस" और "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर" मेले का आयोजन किया। इस दौरान सीएमजी द्वारा बनाया गया स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो भी लांच हुआ। पेरू की कांग्रेस ने वर्ष 2024 में हर साल 1 फरवरी को "पेरू-चीन मित्रवत दिवस" के रूप में निर्धारित किया था।

उधर, हाल में क्यूबा स्थित चीनी दूतावास और क्यूबा राष्ट्रीय सजावटी कला संग्रहालय ने तीसरी बार संयुक्त रूप से "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर: संग्रहालय में वसंतोत्सव का जश्न" शीर्षक प्राचीन चीनी मिट्टी के बरतन प्रदर्शनी का आयोजन किया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और एलजीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में "हैप्पी चाइनीज़ न्यू ईयर" सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय लोगों ने चीनी संस्कृति के आकर्षण का अनुभव किया।