इस साल होर्गोस रेलवे पोर्ट से गुज़रने वाली चीन-यूरोप (मध्य एशिया) मालगाड़ियों की संख्या 1,000 से ज़्यादा
पेइचिंग समयानुसार 9 फरवरी के दोपहर बाद 3 बजे, दैनिक आवश्यकता की चीज़ों, नए ऊर्जा वाहनों के पार्ट्स और फोटोवोल्टिक मॉड्यूल से लदी एक ट्रेन चीन के होर्गोस रेलवे पोर्ट से बेलारूस के कोल्यादिची की ओर रवाना हुई। इस तरह 2026 में होर्गोस रेलवे पोर्ट से गुज़रने वाली चीन-यूरोप (मध्य एशिया) मालगाड़ियों की कुल संख्या 1,000 से ज़्यादा पहुंच चुकी है।
वर्ष 2026 में होर्गोस रेलवे पोर्ट से गुज़रने वाली चीन-यूरोप (मध्य एशिया) मालगाड़ियों की दैनिक औसत संख्या 27 से ज़्यादा रहती है। आने वाली वापसी ट्रेन का ट्रांसशिपमेंट हर 2 घंटे में पूरा हो सकता है। इस रेलवे पोर्ट के जरिए निर्यात वाली वस्तुओं की संरचना में भी लगातार सुधार किया जा रहा है। पूर्वी और दक्षिणी चीन से नववर्ष की खास माल ढुलाई की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। साथ ही, नई ऊर्जा वाहन, फोटोवोल्टिक मॉड्यूल और सटीक उपकरण आदि उच्च मूल्य-वर्धित व उच्च-तकनीकी उत्पाद ढुलाई की मात्रा में मजबूत वृद्धि रही।
होर्गोस रेलवे पोर्ट सीमा शुल्क ने चीनी रेलवे विभाग के साथ "स्मार्ट रेलवे पोर्ट प्लस अपने इलाके में सीमा शुल्क डिक्लेरेशन व निरीक्षण की तैयारी पूरी करना" के माध्यम से वास्तविक समय डेटा विनिमय को हासिल किया। उन्होंने आवेदन चित्रों की बुद्धिमान समीक्षा और प्रारंभिक मशीन निरीक्षण आदि तकनीकी साधनों से संबंधित मालगाड़ियों के लिये एकल गाड़ी की सीमा शुल्क निकासी दक्षता में 50 फीसदी से ज़्यादा की वृद्धि की।