35वें आईटीटीएफ-एटीटीयू एशिया कप में वांग छुछिन और सुन यिंगशा ने स्वर्ण पदक जीते

(CRI)13:39:08 2026-02-09


चीनी खिलाड़ी सुन यिंगशा ने हमवतन वांग मानयू को 4-3 से हराकर चैंपियनशिप जीती।

पेइचिंग समयानुसार 8 फरवरी को, चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर में आयोजित 35वें आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप की पुरुष एकल प्रतियोगिता के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग छुछिन ने जापानी खिलाड़ी तोमोकाज़ू हरिमोटो को 4-2 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इस तरह साल 2025 के बाद से वांग छुछिन ने आईटीटीएफ-एटीटीयू एशिया कप का स्वर्ण पदक फिर एक बार जीता। इस फाइनल के छह गेम के स्कोर क्रमशः 9-11, 11-8, 7-11, 11-5, 11-8 और 11-6 थे।

वहीं, महिला एकल प्रतियोगिता के फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन यिंगशा ने हमवतन वांग मानयू को 4-3 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इससे वांग मेनयू ने रजत पदक जीता है। इस फाइनल के सात गेम के स्कोर क्रमशः 11-2, 4-11, 11-9, 6-11, 11-7, 6-11 और 13-11 थे।

इससे पहले खत्म हुए महिला एकल कांस्य पदक मैच में, चीनी खिलाड़ी कुआई मान ने जापानी खिलाड़ी मिवा हरिमोटो को 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस कांस्य पदक मैच के पांच गेम के स्कोर क्रमशः 9-11, 11-5, 11-3, 11-5 और 11-7 थे। इस तरह 35वें आईटीटीएफ-एटीटीयू एशिया कप में चीनी खिलाड़ियों ने महिला एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।