निंगश्या की ताज़ी सब्ज़ियां रेल-आधारित कोल्ड चेन से विदेशी बाज़ारों तक पहुँचीं

चित्र VCG से है
4 फ़रवरी की सुबह 10 बजे, चीन रेलवे लानझोउ ब्यूरो के यिनछुआन रेलवे लॉजिस्टिक्स केंद्र स्थित यिनछुआन दक्षिण माल यार्ड में, मालगाड़ी के कर्मचारी प्रस्थान से पहले अंतिम जांच करते दिखाई दिए।
सुबह 10:50 बजे, कंटेनर लोडिंग की अंतिम गुणवत्ता जांच पूरी होने के बाद, एक 203 टन निंगश्या प्याज़ से लदी हुई रेल कोल्ड चेन मालगाड़ी धीरे-धीरे रवाना हुई। यह“ताज़ी सब्ज़ियों की विशेष मालगाड़ी”यिनछुआन से छिंगदाओ बंदरगाह तक की“एकल आदेश प्रणाली”के तहत रेल-समुद्र संयुक्त परिवहन के माध्यम से मलेशिया, थाईलैंड सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को भेजी जाएगी।
निंगश्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश चीन के उत्तर-पश्चिम के अंतर्देशीय क्षेत्र में स्थित है, जिसके“न सीमा से लगा, न समुद्र से जुड़ा”होने की भौगोलिक विशेषता ने लंबे समय तक यहाँ के कृषि उत्पादों की विदेशी बाज़ारों तक पहुँच को सीमित रखा। सीमा-पार परिवहन की लंबी दूरी के कारण, प्याज़ और हॉर्सरैडिश जैसे विशिष्ट कृषि उत्पादों को उच्च स्तरीय परिवहन दक्षता और पूरे मार्ग में कड़े तापमान-नियंत्रण की आवश्यकता होती है, जिससे इन उत्पादों के स्थिर और बड़े पैमाने पर निर्यात करना काफ़ी मुश्किल रहा है।
इसी पृष्ठभूमि में, निंगश्या हुई स्वायत्त प्रदेश के वाणिज्य विभाग के समन्वय के तहत, यिनछुआन रेलवे लॉजिस्टिक्स केंद्र ने सिनोट्रांस (निंगश्या) लॉजिस्टिक्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चाइना रेलवे स्पेशल कार्गो कंपनी की लानझोउ शाखा के साथ मिलकर “रेलवे + समुद्री परिवहन + कोल्ड‑चेन” की पूर्ण‑श्रृंखला परिवहन योजना तैयार की। परिवहन संगठन प्रक्रियाओं के अनुकूलन के साथ, सभी पक्षों ने मिलकर “एक कंटेनर, पूरे मार्ग में ताज़गी सुनिश्चित” करने वाला एकीकृत लॉजिस्टिक का नया मॉडल विकसित किया।
“पहले हम प्याज़ को सड़क मार्ग से बंदरगाह तक भेजते थे—वहाँ कंटेनर बदलने और जहाज़ की बारी का लंबा इंतज़ार करना पड़ता था, जिससे पूरे परिवहन चक्र की अवधी लंबी हो जाती थी और प्याज़ की क्षति भी काफी होती थी। अब रेलवे की कोल्ड‑चेन मालगाड़ी उपलब्ध होने से परिवहन समय स्थिर हो गया है और समग्र लॉजिस्टिक लागत लगभग 15% तक घट गई है। सबसे सुविधाजनक बात ‘एकल आदेश प्रणाली’ सेवा का है, हमें केवल एक बार ही पार्सल बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, रेलवे और समुद्री परिवहन के दस्तावेज़ आपस में मान्य होते हैं, जिससे बार‑बार हस्तांतरण और जटिल कागज़ी कार्य की परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई है!”ट्रेन को दूर जाते देखते हुए, निंगश्या यिनगुआन फ़ूड्स कंपनी लिमिटेड की महाप्रबंधक लियू यान के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही थीं। उन्होंने कहा,“अब निंगश्या की सब्ज़ियाँ सुगमता से विदेशों तक पहुँचाई जा सकती हैं!”
सूत्रों के अनुसार, इस मालगाड़ी में रेफ्रिजरेटेड कंटेनर लगाए गए हैं और उन्हें बाहरी जनरेटर इकाइयों से भी सुसज्जित किया गया हैं, जिससे प्रत्येक कंटेनर एक‑एक चलती हुई “नियत‑तापमान ताज़गी‑भंडार” जैसा बन जाता है। कोल्ड‑चेन प्रणाली की निरंतर तापमान‑नियंत्रण व्यवस्था के कारण, प्याज़ लगभग 15 दिनों की यात्रा के बाद जब दक्षिण‑पूर्व एशिया पहुँचते हैं, तब भी उनकी ताज़गी स्थानीय स्तर जैसी ही बनी रहती है।
2026 से अब तक, इस अंतर्देशीय क्षेत्र और समुद्री बंदरगाह के बीच संचालित इस कोल्ड‑चेन मालगाड़ी के माध्यम से दक्षिण‑पूर्व एशियाई देशों को कुल 754 टन निंगश्या की सब्ज़ियाँ भेजी जा चुकी हैं।