चीनी उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू ने ईरानी उप विदेश मंत्री से भेंट की

5 फरवरी को चीनी उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू ने पेइचिंग में ईरानी उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी से मुलाकात की।
5 फरवरी को चीनी उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू ने पेइचिंग में ईरानी उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी से मुलाकात की।
ग़रीबाबादी ने ईरान की घरेलू स्थिति और ईरानी परमाणु मुद्दे के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने राजनयिक माध्यमों से मुद्दे को हल करने की ईरान की प्रतिबद्धता और निष्पक्ष एवं न्यायसंगत आधार पर बातचीत को आगे बढ़ाने की उसकी तत्परता पर बल दिया। ईरान बाहरी प्रतिरोध और दबाव का विरोध करता है, क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में चीन के योगदान की प्रशंसा करता है और चीन द्वारा अधिक भूमिका निभाने का स्वागत करता है।
मियाओ डेयू ने ईरान के मुद्दे पर चीन के सैद्धांतिक रुख पर प्रकाश डाला और कहा कि चीन ईरान की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और ईरान को उसकी संप्रभुता, सुरक्षा, राष्ट्रीय गरिमा और वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने में समर्थन देता है। चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एकतरफा दादागिरी और बल प्रयोग का विरोध करता है, और अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का भी विरोध करता है। चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को कायम रखने, संप्रभु समानता के सिद्धांत की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने के लिए ईरान सहित सभी पक्षों के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है।