उम्मीद है कि लिथुआनिया जल्द ही एक चीन सिद्धांत पर लौटेगाः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)09:56:04 2026-02-09
लिथुआनिया की नयी प्रधानमंत्री इंगा रिगिनियने ने हाल ही में खुले तौर पर माना कि पहले थाईवान प्रशासन को राजधानी विलनियस में कथित थाईवान प्रतिनिधि कार्यालय की स्थापना की अनुमति देना एक बड़ी गलती थी। इसके प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 6 फरवरी को एक नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ने कई बार चीन-लिथुआनिया संबंधों पर अपना रूख स्पष्ट किया है।लिथुआनिया के साथ चीन का संवाद करने का द्वार हमेशा खुला है।
लिन च्येन ने कहा कि उम्मीद है कि लिथुआनिया द्विपक्षीय संबंध सुधारने की इच्छा को वास्तविक काररवाई में बदलेगा और जल्द ही गलती ठीक कर एक चीन सिद्धांत के सही रास्ते पर लौटेगा, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने के लिए शर्तें तैयार की जाएं।