चीन लगातार 17 वर्षों तक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक: चीनी वाणिज्य मंत्रालय
5 फरवरी को, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेस आयोजित किया। इस अवसर पर वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे याडोंग ने बताया कि 2025 में चीन का आयात पैमाना 185 ख़रब तक पहुँच गया, और यह लगातार 17 वर्षों से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आयात बाज़ार बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि चीन ने 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों से अपने आयात में वृद्धि दर्ज की है, और अब यह लगभग 80 देशों के लिए मुख्य निर्यात गंतव्य बन गया है।
हे याडोंग ने आगे कहा कि वर्तमान में आर्थिक वैश्वीकरण को झेल रही चुनौतियों तथा एकतरफ़ावाद और संरक्षणवाद के उभार की पृष्ठभूमि में, “एक्सपोर्ट टू चाइना” श्रृंखला की गतिविधियों का आयोजन चीन द्वारा स्वायत्त रूप से खुलेपन का विस्तार करने और वैश्विक खुले सहयोग को आगे बढ़ाने की एक सक्रिय पहल है। “एक्सपोर्ट टू चाइना” श्रृंखला की गतिविधियों का आयोजन, चीन द्वारा स्वायत्त रूप से खुलेपन का विस्तार करने और वैश्विक खुले सहयोग को आगे बढ़ाने की एक सक्रिय पहल है। उन्होंने बताया कि 2026 में वाणिज्य मंत्रालय आयात संवर्धन से जुड़े 100 से अधिक विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यान्वयन के दौरान,“एक्सपोर्ट टू चाइना” और “बाय इन चाइना” के बीच तालमेल को और मज़बूत किया जाएगा, ताकि अधिक आयातित वस्तुओं के उपभोग परिदृश्य तैयार किए जा सकें, और उच्च-गुणवत्ता वाले आयातित उत्पाद और सेवाएँ न केवल चीन में प्रवेश कर सकें, बल्कि बाज़ार में सफलतापूर्वक बिक भी सकें।
भविष्य में आयात विस्तार के कदमों पर चर्चा करते हुए, हे याडोंग ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय “नीति + गतिविधियाँ” के दोहरे पहिये के माध्यम से चीन बाज़ार की क्षमता को और अधिक प्रभावी ढंग से सशक्त करेगा।