पनामा बंदरगाह से जुड़ा मुद्दाः चीन अपने उद्यम के वैध हितों की पूरी सुरक्षा करेगा
पनामा के बंदरगाह से जुड़े संबंधित सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 5 फरवरी को नियमित प्रेस वार्ता में फिर जोर दिया कि चीन चीनी उद्यम उचित और वैध हितों की पूरी सुरक्षा करेगा ।
ध्यान रहे कि पनामा के सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में फैसला सुनाया कि हांगकांग के सीके हुथ्चिसोन ग्रुप का पनामा में संचालन का ठेका संविधान के खिलाफ है ।सीके हुथ्चिसोन ग्रुप ने 4 फरवरी को बयान जारी कर कहा कि वह इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता शुरू करेगा ।
इस बारे में लिन च्येन ने कहा कि हाल ही में चीनी राज्य परिषद के हांगकांग और मकाओ मामले कार्यालय ने आलेख जारी कर कहा कि पनामा के सर्वोच्च न्यायालय के संबंधित फैसले ने तथ्यों की उपेक्षा कर विश्वासघात कर चीन के हांगकांग के उद्यम के वैध हितों पर गंभीर नुकसान पहुंचाया है। साथ ही बल दिया है कि चीन सरकार चीनी उद्यम के वैध हितों की पूरी सुरक्षा करेगी ।