“उन्नत और शक्तिशाली प्रौद्योगिकी” !स्मार्ट निर्माण लाइन पर हर 28.5 सेकंड में एक मोबाइल फ़ोन तैयार

हाल ही में, पत्रकारों ने हॉनर स्मार्ट निर्माण केंद्र का दौरा किया, जहाँ एओई तकनीक की प्रेरणा के तहत, स्मार्टफोन बैटरी प्रौद्योगिकी, संचार मॉड्यूल और डिस्प्ले प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और नवाचार प्राप्त हुए।
28.5 सेकंड में एक मोबाइल फोन तैयार किया जा सकता है और पूरे निर्माण लाइन की उच्चतम उत्पादन क्षमता 99.99 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।“लुबान”नामक औद्योगिक बड़े मॉडल में एक बार में लगभग 500 पुर्ज़ों के विशिष्ट बिंदुओं का विश्लेषण करने की क्षमता है। यह प्रति सेकंड 1.25 लाख समानांतर गणनाओं की क्षमता रखता है, जिससे,निर्माण प्रक्रिया मिलीमीटर स्तर से उप-माइक्रोमीटर स्तर तक सटीक और उन्नत हो गई है।
स्वदेशी तकनीक अनुसंधान व विकास और स्मार्ट उत्पादन से गुणवत्ता नियंत्रण तक, पूरी लाईन वैश्विक औद्योगिक श्रंखला में “चीन के स्मार्ट निर्माण”की नवाचार क्षमता को दर्शाती है।